होली गीतों पर जमकर थिरके रोटेरियन, रोटरी सारण ने मनाया होली मिलन समारोह
छपरा। छपरा शहर के लिए रंगो से सराबोर रहा। मौका था प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था रोटरी सारण द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का।स्थानीय गोपेश्वर नगर स्थित जन्नत विवाह भवन में जब होली के धुन बजाने लगे सभी सदस्य महिलाएं एवं बच्चे आगंतुक मेहमान अपने आप को रोक नहीं पाए एवं सभी के पैर थिरकने लगे। जब होली आयी रे कन्हायी रंग भर के सुना दे जरा बांसुरी और आज न छोड़ेंगे बस हमजोली जैसे गाने बजे तो सभी धुन पर नाचने गाने लगे।
क्लब अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सभी सदस्यों को होली की बधाई दी और बताया कि य़ह त्योहार आपसी भाई चारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये कोई भी किसी के प्रति वैमनस्यता ना रखें।कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार गुप्ता एवं सह संयोजक पंकज जायसवाल ने अपने प्रदर्शन से वहाँ का समां बांधकर रखा।महिलाएं एवं बच्चे खूब आनंदित हुए।
कार्यक्रम में सचिव महेश गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष राजेश फैशन के साथ,धर्मेंद्र कुमार साह,राजू ब्याहुत,गंगोत्री प्रसाद,संतोष कुमार DO एवं सभी सदस्य मौजूद रहे।सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



