छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बिंद टोली गांव में बुधवार रात आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान बिंद टोली गांव निवासी कहारवी बिंद के 25 वर्षीय पुत्र कमलेश बिंद के रूप में हुई है।
बगीचे में जाने के दौरान हमले का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, कमलेश बुधवार रात शौच के लिए गांव के सामने स्थित एक बगीचे में गया था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उसे पकड़कर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बावजूद युवक पैदल ही रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
पेट में गंभीर चोट, छपरा किया गया रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अमर कुमार गुप्ता और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, पेट में चाकू लगने से युवक की आंत बाहर आ गई थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार में स्वास्थ्यकर्मी पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी भी शामिल रहे।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर रिविलगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में घटना की वजह आपसी विवाद बताई जा रही है।
वहीं, घायल युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस की जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा



