Jan Aushadhi Kendra: सारण के सभी पैक्सों में खुलेगा जन-औषधि केंद्र, गांव-गांव तक पहुंचेगी सस्ती दवा
पैक्स को उर्वरक व्यवसाय का मिलेगा लाइसेंस
छपरा। अब सारण जिले के ग्रामीण इलाकों में दवा खरीदने के लिए लोगों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। जिले के सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) में जन-औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से आमजन को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह निर्णय समाहरणालय में आयोजित जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, सारण ने की।
बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का संचालन, जन औषधि केंद्र की स्थापना और सभी पैक्स को उर्वरक व्यवसाय की अनुज्ञप्ति उपलब्ध कराने जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इन सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए।
गांव-गांव में सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी
डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन औषधि केंद्र खोलने से गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी लोग महंगी दवाओं के लिए शहरों और निजी दवा दुकानों पर निर्भर रहते हैं। पैक्स स्तर पर केंद्र खुलने से गांव-गांव में सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी।
साथ ही, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत खरीफ एवं रबी 2024 के किसानों का शत-प्रतिशत सत्यापन जल्द से जल्द पूरा कराने का भी निर्देश दिया गया। सत्यापन कार्य पूर्ण होने पर किसानों को फसल क्षति की आपूर्ति राशि समय पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।
बैठक में बताया गया कि पैक्स कम्प्यूटरीकरण और CSC सेवाएं मिलने से किसानों व ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, बिजली बिल भुगतान, सरकारी योजनाओं से जुड़ी विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं भी स्थानीय स्तर पर मिलेंगी। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



