छपरा। सारण में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। शहर में सामान्य कारोबार की आड़ में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का खेल चल रहा था। कहीं सब्जी की दुकान से गांजा बेचा जा रहा था तो कहीं किराना दुकान की आड़ में स्मैक का कारोबार किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इस अवैध धंधे का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए 84.02 ग्राम गांजा और 13.82 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया है। इसके साथ ही स्मैक की बिक्री में इस्तेमाल किया जाने वाला एक तराजू भी जब्त किया गया है।
पुलिस की यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त सारण’ अभियान के तहत की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों और सूखे नशे के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो नवंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस को बाजार समिति गेट के सामने एक सब्जी दुकान से गांजे की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार समिति गेट के सामने स्थित सब्जी दुकान पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने अभिषेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा नेवाजी टोला निवासी अजब नारायण सिंह का पुत्र है। गिरफ्तारी के बाद राजस्व पदाधिकारी, सदर अंचल की उपस्थिति में उसकी विधिवत तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 84.02 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
किराना दुकान में स्मैक की खरीद-बिक्री, दो गिरफ्तार
इसी दिन पुलिस को दूसरी गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधिया पुल के पास स्थित दादा किराना जेनरल स्टोर में स्मैक की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से युवराज शर्मा और रौशन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। दोनों साढ़ा निवासी स्वर्गीय कृष्णा शर्मा के पुत्र हैं।
पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो वहां से 13.82 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ और एक तराजू बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि तराजू का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तौल कर बिक्री करने में किया जा रहा था। इस तरह एक ही दिन में दो अलग-अलग दुकानों पर कार्रवाई कर पुलिस ने गांजा और स्मैक के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-804/26, दिनांक 02 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी)(ii)(ए), 8(सी) एवं 21(बी) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई में मुफस्सिल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
ये तीन आरोपित हुए गिरफ्तार
- अभिषेक कुमार सिंह, पिता अजब नारायण सिंह, साढ़ा नेवाजी टोला, थाना मुफस्सिल, जिला सारण।
- युवराज शर्मा, पिता स्वर्गीय कृष्णा शर्मा, साढ़ा, थाना मुफस्सिल, जिला सारण।
- रौशन शर्मा, पिता स्वर्गीय कृष्णा शर्मा, साढ़ा, थाना मुफस्सिल, जिला सारण।
बरामदगी का विवरण
- गांजा जैसा पदार्थ : 84.02 ग्राम
- स्मैक जैसा पदार्थ : 13.82 ग्राम
- तराजू : एक
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026क्राइमसब्जी दुकान से गांजा, किराना स्टोर से स्मैक का कारोबार! सारण पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां



