VIP Pharmacy College: पर्यावरण दिवस पर कॉलेज परिसर बना हर्बल गार्डन में लगाया गया औषधीय पौधें
औषधीय पौधों से हर्बल गार्डन को सजाया

छपरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारण जिले के प्रतिष्ठित विवेकानंद VIP फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वीआईपी ग्रुप के निदेशक डॉ. राहुल राज ने किया। इस दौरान कॉलेज परिसर का हर्बल गार्डन छात्रों द्वारा लगाए गए औषधीय और छायादार पौधों से हरियाली से भर गया।
अब ATM से मिलेगा राशन: सरकार की अनोखी पहल “अन्नपूर्ति ATM” शुरू, मिलेगी पारदर्शी और त्वरित सेवा |
इस आयोजन में बी.फार्मा और डी.फार्मा के छात्रों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रचनात्मक चार्ट प्रोजेक्ट और संदेशात्मक स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षकगण, और कॉलेज स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे
डॉ. राहुल राज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, “पर्यावरण की रक्षा न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे कीमती विरासत भी है। हमें आज ही यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण में योगदान देंगे।”
New Railway line: जल्द बिछेगी नई रेलवे लाइन, इन जिलों में जमीन के रेट छुएंगे आसमान |
कॉलेज प्राचार्य ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि ओजोन परत में हुए नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे के बीच हरित वातावरण ही एकमात्र सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा,
“वृक्ष धरती के फेफड़े हैं, इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। छात्रों का यह प्रयास बेहद सराहनीय और अनुकरणीय है।”
छात्रों ने स्थानीय नर्सरी से औषधीय पौधों की खरीद कर, हर्बल गार्डन को सजाया और यह शपथ ली कि न केवल लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे, बल्कि लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम की सबसे खास बात रही “ग्रीन चार्ट गैलरी”, जहां छात्रों ने पर्यावरण से जुड़े तथ्यों, खतरों और समाधान को रचनात्मक ढंग से पेश किया। यह पहल सभी के लिए जानकारी और प्रेरणा का केंद्र बनी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी



