नवरात्रि में ट्रेनों में नहीं होगी भीड़ : छपरा के रास्ते हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04314/04313 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर-हरिद्वार त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन हरिद्वार से 04, 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09 एवं 16 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार को 07 फेरों के लिये किया जायेगा।
हरिद्वार से मुजफ्फरपुर तक चलेगी ट्रेन :
04314 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर त्यौहार विशेष गाड़ी से 04, 11, 18, 25 अक्टूबर तथा 01, 08 एवं 15 नवम्बर, 2024 दिन शुक्रवार को हरिद्वार से 12.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से 17.05 बजे, शाहजहाँपुर से 18.32 बजे, सीतापुर से 20.45 बजे, गोंडा से 23.12 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.22 बजे, गोरखपुर से 01.40 बजे, सीवान से 03.27 बजे, छपरा से 04.35 बजे तथा हाजीपुर से 06.00 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 07.30 बजे पहुँचेगी।
मुजफ्फरपुर से छपरा के रास्ते चलेगी :
वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार त्यौहार विशेष गाड़ी 05, 12, 19, 26 अक्टूबर तथा 02, 09 एवं 16 नवम्बर, 2024 दिन शनिवार को मुजफ्फरपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 10.05 बजे, छपरा से 12.35 बजे, सीवान से 13.25 बजे, गोरखपुर से 15.35 बजे, बस्ती से 16.30 बजे, गोंडा से 17.50 बजे, सीतापुर से 20.50 बजे, शाहजहाँपुर से 23.22 बजे, दूसरे दिन बरेली से 00.27 बजे तथा मुरादाबाद से 02.20 बजे छूटकर हरिद्वार 05.30 बजे पहुँचेगी।
ट्रेन में लगेगा 17 कोच :
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 15 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







