छपरा

सारण SSP ने की अपराधियों की नींद हराम, हत्या-लूट और संगीन अपराधिक मामलों में 1350 अपराधी गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले में अपराध और अवैध शराब कारोबार पर नियंत्रण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में अप्रैल माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान ने बड़ा असर दिखाया है। इस अभियान के तहत जिले भर से 1350 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें हत्या, लूट, दुष्कर्म, शराब तस्करी और विभिन्न संगीन मामलों में संलिप्त अपराधियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।

एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानाध्यक्षों और विशेष टीमों को साफ हिदायत दी गई थी कि असमाजिक तत्वों, संगठित अपराधियों और अवैध शराब कारोबार पर किसी भी स्तर पर कोई नरमी न बरती जाए।

 पुलिस की इस रणनीति का परिणाम यह रहा कि अप्रैल माह में:

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • हत्या: 10
  • हत्या का प्रयास: 94
  • दहेज हत्या: 7
  • लूट: 14
  • डकैती: 1
  • आर्म्स एक्ट: 18
  • अपहरण: 21
  • पॉक्सो एक्ट: 3
  • बलात्कार: 1
  • SC/ST एक्ट: 14
  • पुलिस पर हमला: 26
  • मद्य निषेध उल्लंघन: 598
  • वारंट निष्पादन: 389
  • अन्य अपराधों में: 450+

शराब कारोबार पर करारा प्रहार:

  • जप्त शराब: 7064 लीटर (देशी/विदेशी/स्ट्रिट)
  • 64 देशी शराब भठ्ठियाँ ध्वस्त
  • 46,000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
  • मद्य निषेध अधिनियम के तहत 598 गिरफ्तारियाँ

बरामदगी और जब्ती:

  • देशी कट्टा/पिस्टल: 15
  • कारतूस: 52
  • मोबाइल: 53, लैपटॉप: 7
  • वाहन: 70 (दोपहिया से लेकर बालू लदा ट्रक तक)
  • नगद राशि: ₹1,37,750
  • अन्य सामान: शराब बनाने की सामग्री, गैजेट्स, पाइप, पोटाश, शस्त्र, मवेशी आदि

कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पर असर:

  • 7677500 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई
  • 1306 वारंट व 105 कुर्की का निष्पादन

एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि “यह अभियान अपराधमुक्त और सुरक्षित सारण के लिए हमारी सतत पहल का हिस्सा है। हम न सिर्फ अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रहे हैं बल्कि जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल बना रहे हैं।” उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को तुरंत दें।

पुलिस की सक्रियता और प्रशासन की सख्ती ने सारण जिले में अपराध और अवैध कारोबार को खुली चुनौती दी है। आने वाले समय में इस तरह के विशेष अभियान को और अधिक तेज़ किया जाएगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button