छपरा। जमीन के विवाद में बदले की आग इतनी गहरी थी कि एक महिला ने चार साल के मासूम को भी नहीं बख्शा। खेलने के बहाने घर बुलाकर उसे दूध में जहर मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब 11 साल पुराने इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 श्रीकांत सिंह की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद गड़खा थाना क्षेत्र की रब्या खातून को हत्या का दोषी करार दिया है। न्यायालय के इस फैसले के बाद अब दोषी महिला की सजा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत ने 28 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रभावी पैरवी की। सुनवाई के दौरान अनुसंधानकर्ता और चिकित्सक समेत कुल चार गवाहों की गवाही कराई गई। वहीं, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट भी अभियोजन के पक्ष को मजबूती देने में अहम साबित हुई। जांच रिपोर्ट में दूध में जहर दिए जाने की पुष्टि हुई थी। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने आरोपी महिला को हत्या के मामले में दोषी पाया।
सात साल की बेटी के साथ खेलने के बहाने बुलाया था घर
अभियोजन के अनुसार, घटना 21 जून 2015 की है। गड़खा निवासी रुखसाना खातून ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रब्या खातून ने अपनी सात वर्षीय बेटी शकीला के साथ खेलने के बहाने उनके चार वर्षीय पुत्र अशरफ अली को अपने घर बुलाया था। मासूम को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि खेलने के बहाने उसे बुलाने के पीछे खतरनाक साजिश रची गई है। आरोप के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद रब्या खातून ने दूध में जहर मिलाकर अशरफ को पिला दिया।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा था दम
जहरीला दूध पीने के बाद अशरफ अली की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत गंभीर देख परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी में रब्या खातून को नामजद किया गया था।
जमीन विवाद को बताया गया था हत्या का कारण
मामले में हत्या की वजह पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया गया है। इसी विवाद को लेकर मासूम अशरफ अली की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक जांच में जहर दिए जाने की पुष्टि होने के साथ अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य प्रस्तुत किए। करीब 11 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार अदालत ने महिला को हत्या का दोषी करार दिया। अब 28 नवंबर को होने वाली सुनवाई में दोषी महिला को दी जाने वाली सजा पर फैसला होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी
- November 20, 2026छपरासारण में प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक अब गिरफ्तार, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई थी जान
- November 20, 2026क्राइमसारण में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, शराब के 5 कारोबारी समेत 27 गिरफ्तार



