सारण में STF ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अरुण ठाकुर को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस को महत्वपूर्ण कमयाबी मिली है। गौरा पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बुधवार को पचीस हजार रुपय के इनामी अरुण ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस आशय की जानकारी सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने प्रेस रिलीज जारी कर दी।
उन्होंने बताया की गौरा पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से गोपालगंज जिला के मोहम्दपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बजार से छापेमारी कर पचीस हजार रुपय के इनामी अरुण ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
एसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधी बनियापुर थाना क्षेत्र के जंग बहादुर सिंह के पुत्र अरुण ठाकुर है। उन्होंने बताया की सारण पुलिस को अरुण ठाकुर को लंबे समय से तलाश थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर राहत की सांस ली है। उसके खिलाफ गौरा थाना में लूट डकैती का मामला दर्ज है। गिरफ्तार अरुण ठाकुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम में शामिल पुलिस पदधिकारियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



