Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना
दिसंबर-जनवरी में 1.48 लाख से अधिक चालान जारी

पटना। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की सख्ती से दो महीनों (दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026) में पिछले 8 महीनों की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत अधिक चालान काटे हैं। साथ ही इन दो महीनों के चालानों की कुल राशि का 30 प्रतिशत से ज्यादा जमा भी हो चुकी है, जो रिकवरी में तेजी का संकेत है।
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि सतत निगरानी, नियमित समीक्षा और हैंड हेल्ड डिवाइस के प्रभावी उपयोग से यह संभव हुआ। अप्रैल-नवंबर 2025 तक औसतन 43 हजार चालान प्रति माह कट रहे थे, जबकि दिसंबर 2025 से फरवरी अबतक यह बढ़कर 62 हजार प्रति माह हो गए हैं।
अब तक कुल 4,97,131 चालान जारी
विभाग ने अप्रैल 2025 से अब तक कुल 4,97,131 चालान जारी किए हैं, जिनकी कुल राशि 301 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक है। इसमें से 115 करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा जमा हो चुकी है। बीते दो महीनों के चालानों की राशि ही 90 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक है, जिसमें से 28 करोड़ 60 लाख रुपये (करीब 30 प्रतिशत) जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक चालान भभुआ जिले में काटे गए हैं। यहां 30,833 चालान काटे गए, जिनकी कुल राशि 12 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक है। इनमें से 10 करोड़ 18 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है।
- गोपालगंज: 23,308 चालान जारी, राशि 8 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक। जमा राशि: 4 करोड़ 84 लाख रुपये से ज्यादा।
- गया: 16,038 चालान, कुल राशि 7 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक। जमा: 4 करोड़ 74 लाख रुपये।
- पूर्णिया: 8,927 चालान, राशि 6 करोड़ 62 लाख रुपये।
- नवादा: 9,063 चालान, राशि 3 करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक। जमा राशि: 1 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा।
इन चालानों में मुख्य रूप से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, बिना हेलमेट यात्रा करना, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात संबंधी उल्लंघन शामिल हैं।
रियल टाइम चालान के लिए 138 स्थानों पर लगेंगे कैमरे
परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में राज्य के 138 चिन्हित स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम(आईटीएमएस) के तहत कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से रियल टाइम में ओवर-स्पीडिंग, रेड लाइट जंपिंग, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट यात्रा, ट्रिपल राइडिंग, लेन कटिंग, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों का ऑटोमेटिक डिटेक्शन और ई-चालान जारी हो सकेगा।
जुर्माना नहीं, यातायात नियमों के पालन के लिए चालान
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि चालान जारी करने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है। हमारा फोकस लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक और प्रेरित करना है, न कि सिर्फ जुर्माना वसूलना। उन्होंने आगे कहा कि नियमों का पालन करने से न केवल सड़कों पर सुरक्षा बढ़ती है बल्कि ट्रैफिक जाम, वायु प्रदूषण, ईंधन की बर्बादी और अन्य समस्याओं से भी काफी हद तक निजात मिलती है।
मंत्री ने आगे कहा कि हैंड हेल्ड डिवाइस के उपयोग से चालान प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी, तेज और डिजिटल हो गई है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी खत्म हो जाती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या
करियर – शिक्षाMarch 10, 2026Job Mela Chhapra: छपरा में 200 युवाओं को मिलेगा नौकरी का सुनहरा मौका, दो कंपनियों में होगी भर्ती







