Special Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
छठ के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला
छपरा। छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा से मुंबई के बीच एक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन 28 नवंबर 2026, शनिवार को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, झांसी, इटारसी और नासिक रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे छपरा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
रात 8 बजे छपरा से खुलेगी ट्रेन
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05055 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 28 नवंबर को रात 8 बजे छपरा जंक्शन से प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह रात 9:02 बजे मशरख, 9:24 बजे दिघवा दुबौली, 10:10 बजे गोपालगंज और रात 11 बजे थावे पहुंचेगी। ट्रेन रात 11:40 बजे तमकुही रोड से रवाना होगी।
इसके बाद अगले दिन यानी 29 नवंबर को ट्रेन रात 12:22 बजे पडरौना, 12:44 बजे रामकोला, 1:15 बजे कप्तानगंज और 1:33 बजे पिपराइच पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 2:35 बजे गोरखपुर, 3:15 बजे खलीलाबाद और 3:47 बजे बस्ती में इसका ठहराव होगा।
कानपुर, झांसी और भोपाल होते हुए मुंबई पहुंचेगी
निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन 29 नवंबर को सुबह 5 बजे गोंडा, 7:30 बजे गोमती नगर और 8:50 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल, शाम 4:20 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और शाम 7:35 बजे बीना जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन रात 10:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
यात्रा के तीसरे दिन यानी 30 नवंबर को ट्रेन रात 12:12 बजे इटारसी, 2:42 बजे खंडवा, सुबह 4:50 बजे भुसावल, 8:15 बजे नासिक रोड और 9:35 बजे इगतपुरी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11:08 बजे कल्याण जंक्शन से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
20 कोचों के साथ चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस त्योहार विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के 9 कोच, शयनयान श्रेणी के 9 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल होंगे। ट्रेन का संचालन केवल एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यानी 28 नवंबर को छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
छठ महापर्व के बाद कामकाज के सिलसिले में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लौटने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन राहत दे सकती है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले आरक्षण और ट्रेन से संबंधित अद्यतन जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से प्राप्त करने की अपील की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
- November 26, 2026छपराJob Mela: सारण में 2 दिसंबर को सजेगा नौकरियों का बाजार, 27,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी; 10वीं पास से बीटेक तक को मौका
- November 26, 2026छपरासोनपुर मेले में बकरियों और भेड़ों की भी खूब हो रही खरीद-बिक्री, 1.85 लाख रुपये तक पहुंची कीमत
- November 26, 2026क्राइमChhapra Crime News: प्रेम प्रसंग के पुराने विवाद में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिता भी गंभीर रूप से घायल



