छपरा रुट की कई ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगी रेफ्रिजरेटर समेत कई सुविधाएं

छपरा। छपरा रेलवे प्रशासन यात्रियों के लिए ट्रेनों में विशेष सुविधा दी है। यात्रा के दौरान बेहतर खान-पान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर खान-पान सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनेक गाड़ियों में पेनेट्रीकार, मिनी पेंट्रीकार और ट्रेन साइड वेंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में अत्याधुनिक एल.एच.बी. पेंट्रीकार लगाये जा रहे हैं, जिसमें रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर, हाटकेस, वाटर बॉयलर और अग्नि रहित इंडक्शन लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को गर्म भोजन और ठंडे पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।
इन ट्रेनों में मिलेगी ये भी सुविधा वर्तमान में वाराणसी मंडल पर चल रही गाड़ियों 15017/15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15045/15046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस और 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी-भाग लपुर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार लगाया जा रहा है।
इन सभी गाड़ियों में आधुनिक एल.एच.बी. पेंट्रीकार लगाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 15125/15126 बनारस-पटना जं0-बनारस एक्सप्रेस और 22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में मिनी पेंट्रीकार लगाए गए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



