छपरा में जिला खनिज फांउडेशन ट्रस्ट के द्वारा किया जायेगा विकासात्मक कार्य

छपरा । सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट के द्वारा चिहित विकासात्मक कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट से सदर अस्पताल छपरा में अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं मरीजों को बैठने की व्यवस्था हेतु शेड का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया कि इन कार्यों के लिए अविलम्ब प्राक्कलन बनावें एवं निविदा प्रकाशित करावें।
बताया गया कि विविध विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से विभिन्न कक्षा के विद्यालयों के लिए पाठ्यक्रम के अनुसार वीडियों तैयार करने हेतु आधुनिक डिजीटल स्टूडियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे उन विद्यालयों में वीडियो अथवा यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा सके जहाँ उन विषयों के शिक्षक नहीं हैं। बैठक में अपर समाहर्त्ता सारण मो मुमताज आलम, एवं जिला खनिज फॉऊडेंशन ट्रस्ट के सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
- September 1, 2026छपराछपरा में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क कर प्रदर्शन



