
पटना। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सुधा मॉडल की तर्ज पर सब्जी विक्रय केन्द्र स्थापित करने के लिए पायलट परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। राज्य में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (वेजफेड) के माध्यम से सब्जी की बिक्री बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
सब्जी उत्पादक किसानों मिलेगा बेहतर मूल्य
बैठक में उन्होंने कहा कि इस पहल से सब्जी उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा तथा विपणन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सहकारिता मंत्री ने मधुबनी जिले के सकरी एवं दरभंगा जिले के रैयाम स्थित बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से संचालित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है।साथ ही शहद उत्पादक सहकारी समितियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने तथा इनके विस्तार हेतु प्रभावी रणनीति तैयार करने को कहा है।
प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया
श्री यादव ने अनुमंडल स्तर पर विभागीय कार्यालय परिसर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया, ताकि प्रशासनिक कार्यों के संचालन में अधिक दक्षता एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। बैठक में बुनकर सहयोग समितियों को विभागीय स्तर पर अधिक सहयोग उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से गेहूं अधिप्राप्ति अभियान में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय में हर हाल में पूरा करने को कहा।
पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के अंतर्गत शेष सभी पैक्सों का शीघ्र कंप्यूटरीकरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।उन्होंने सभी स्तर के पदाधिकारियों को सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकाधिक समितियों को क्रियाशील बनाकर सहकारिता आंदोलन को और मजबूत किया जाए।इसके साथ ही बिहार राज्य स्वावलंबी सहकारी समिति अधिकरण को यथाशीघ्र कार्यरत किया जाए।
बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, वेजफेड के प्रबंध निदेशक डॉ गगन, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज Kumar सिंह सहित विभाग के अन्य सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभागीय पदाधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
क़ृषिMay 14, 2026Vegetable sales center: दूध के बाद अब सब्जी में भी ‘सुधा मॉडल’, किसानों के लिए सरकार की नई पहल
पटनाMay 13, 2026Life Certificate: पेंशन बंद होने से बचना है तो जल्द कराएं मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण
नौकरीMay 13, 2026Job mela: पटना में लगेगा मेगा हेल्थ जॉब फेयर, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटनाMay 13, 2026बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: 10 लाख कर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता







