
पटना। बिहार के किसानों को अब ऐप के माध्यम से गन्ना खेती की जानकारी मिलेगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने ईख मित्र नाम से एक ऐप बनाया है। किसान अपने मोबाइल फोन पर इसे डाउनलोड कर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।
विदित हो कि राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों का पुनरुद्धार कराने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में गन्ना की खेती का विस्तार कराने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है।
राज्य सरकार के निर्देश पर गन्ना उद्योग विभाग ने गन्ना किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए ईख मित्र ऐप बनाया है। ताकि किसान गन्ना खेती की पूरी जानकारी इसके माध्यम से प्राप्त कर सकें।
गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार ईख मित्र ऐप से किसानों को गन्ना की खेती के बारे जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान भी हो जाएगा।
इस ऐप से किसान घर बैठे नई तकनीक, वैज्ञानिक सलाह, कीट एवं रोग प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण एवं पोषण सिफारिशें और गन्ना उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी
क़ृषिMay 14, 2026Vegetable sales center: दूध के बाद अब सब्जी में भी ‘सुधा मॉडल’, किसानों के लिए सरकार की नई पहल







