Life Certificate: पेंशन बंद होने से बचना है तो जल्द कराएं मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण
91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया

पटना: समाज कल्याण विभाग मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की।
मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शेष पेंशनधारी 30 मई तक पंचायत स्तरीय शिविर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण (लाईफ सर्टिफिकेशन) कराएं, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उन्हें निर्बाध रूप से मिलती रहे।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराया जाए। इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जाए।
आगे कहा कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं की सतत निगरानी करते हुए जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।
मंत्री ने बैठक में निदेशालय अंतर्गत संचालित केंद्र प्रायोजित एवं राज्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि संचालित योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों के वृद्ध, निशक्त, विधवा, कुष्ठ पीड़ित, भिक्षुक आदि को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, निदेशालय निदेशक धर्मेन्द्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
पटनाMay 13, 2026Life Certificate: पेंशन बंद होने से बचना है तो जल्द कराएं मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण
नौकरीMay 13, 2026Job mela: पटना में लगेगा मेगा हेल्थ जॉब फेयर, 20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
पटनाMay 13, 2026बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: 10 लाख कर्मियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
छपराMay 11, 2026सारण के रिविलगंज में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, पुलिस ने 14 जुआरियों को दबोचा







