Railway Updateछपरा

छठ पर छपरा आने-जाने वालों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और राहत भरी पहल की है। यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल 15 और 22 नवंबर को छपरा से रवाना होगी।

इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर छठ पर्व के दौरान छपरा और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले लोगों को अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। ट्रेन का ठहराव पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

बिलासपुर से छपरा आने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार यानी 14 और 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से शाम 6 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रविवार को दोपहर 2:40 बजे छपरा पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव एवं समय-सारिणी

स्टेशनसमय
बिलासपुरप्रस्थान 18:00 बजे
पेंड्रा रोड19:34 बजे
अनूपपुर20:37 बजे
शहडोल21:24 बजे
उमरिया22:19 बजे
कटनी जंक्शन00:14 बजे
मैहर01:04 बजे
सतना01:40 बजे
मानिकपुर03:22 बजे
प्रयागराज छिवकी05:10 बजे
वाराणसी जंक्शनआगमन 09:15, प्रस्थान 09:20 बजे
जौनपुर जंक्शनआगमन 10:40, प्रस्थान 10:42 बजे
औड़िहार जंक्शनआगमन 11:45, प्रस्थान 11:47 बजे
गाजीपुर सिटीआगमन 12:20, प्रस्थान 12:25 बजे
बलियाआगमन 13:25, प्रस्थान 13:30 बजे
छपराआगमन 14:40 बजे

छपरा से बिलासपुर लौटने वाली ट्रेन का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार यानी 15 और 22 नवंबर 2026 को छपरा से शाम 5:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, जौनपुर और वाराणसी होते हुए अगले दिन बिलासपुर पहुंचेगी। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार दूसरे दिन दोपहर 3 बजे ट्रेन का बिलासपुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

वापसी में प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव एवं समय-सारिणी

स्टेशनसमय
छपराप्रस्थान 17:25 बजे
बलिया18:40 बजे
गाजीपुर सिटी20:00 बजे
औड़िहार20:38 बजे
जौनपुर21:47 बजे
वाराणसी जंक्शन22:35 बजे
प्रयागराज छिवकी02:55 बजे
मानिकपुर04:55 बजे
सतना06:10 बजे
मैहर06:42 बजे
कटनी08:00 बजे
उमरिया09:11 बजे
शहडोल10:08 बजे
अनूपपुर11:10 बजे
पेंड्रा रोड12:05 बजे
बिलासपुरआगमन 15:00 बजे

कुल 21 कोच के साथ चलेगी पूजा स्पेशल

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस पूजा स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक पावर कार, एक एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी, सात शयनयान श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच शामिल होंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के परिचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) अथवा रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें। इसके बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button