CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

छपरा : सी.बी.एस.ई. बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित बारहवीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का नया इतिहास रच दिया। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, जीव विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम प्रकाशित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया।
आकांक्षा कुमारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया
गणित संकाय की मेधावी छात्रा आकांक्षा कुमारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि विद्यालय के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। आकांक्षा की इस सफलता से विद्यालय परिवार में गर्व और उत्साह का वातावरण है। वहीं जीव विज्ञान संकाय में स्वीटी कुमारी ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सिमरन कुमारी ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।
इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अनमोल राज ने 87 प्रतिशत, गौरव शर्मा एवं सोनाली कुमारी ने 86.4 प्रतिशत, साहिल कुमार ने 85.6 प्रतिशत, गुड्डु कुमार ने 85.2 प्रतिशत, राधेश्याम कुमार ने 84.8 प्रतिशत, आयुष कुमार सिंह ने 84.2 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 82.6 प्रतिशत, करिश्मा राय ने 82.4 प्रतिशत तथा मानवी कुमारी ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेगा।
शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की मेहनत ने सफलता को संभव बनाया
विद्यालय की सचिव अनीता सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की मेहनत ने इस सफलता को संभव बनाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट







