सारण के एनसीसी कैडेट ऋतिक कुमार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। जेएम उच्च विद्यालय रायपुर के एनसीसी कैंडिडेट गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी सुबोध राय का पुत्र ऋतिक कुमार का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ इसकी जानकारी मिलते ही रायपुर हाई स्कूल के शिक्षक कर्मचारी और छात्र छात्रों तथा एनसीसी के कैडेट्स में खुशी की लहर दौड़ गई।

एनसीसी फस्ट ऑफिसर राकेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार साह ने बताया कि उच्चविद्यालय के लिए यह गर्व का पल है।राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे परेड में पूरे 17 निदेशालय शामिल होंगे।

राजपथ परेड, पीएम रैली,  संस्कृति कार्यक्रम आयोजित होंगे। रीतिक कुमार के चयन के विद्यालय के साथ-साथ 7 बिहार बटालियन छपरा सारण के लिए महत्वपूर्ण में योगदान रहा है।गड़खा अलोनी निवासी रितिक के चयन से विद्यालय सहित क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल है।