
छपरा। छपरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां दो दिन पहले मर चुकी महिला का शव चिता से उठाकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंच गये। दरअसल पूरा मामला सारण जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र के नया पानापुर गांव की है। जहां ससुराल वालों के द्वारा एक महिला की हत्या जलाकर कर दी गयी। दो दिनों तक शव घर में हीं पड़ा रहा। जिसके बाद साक्ष्य को छुपाने के नियत से ससुराल वाले महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए नवदियरी घाट पर पहुंचे।
तभी इसकी सूचना मायको वालों को मिल गयी। मायके वाले आनन-फानन में श्मशान घाट पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद ससुराल वाले शव को छोड़कर फरार हो गये। मृतका की पहचान सारण जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र के नया पानापुर गांव निवासी दिलीप राय की 35 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दो पूर्व यह घटना घटित हुई है क्योंकि शव डिकम्पोज होना शुरू हो गया है। मृतका के भाई अरूण कुमार ने बताया कि ससुराल वालों को द्वारा मेरी बहन को जलाकर मार दिया गया है।
दहेज का मांग किया जा रहा था। वर्ष 2002 में दिलीप राय से शादी हुआ था। जिसके बाद कुछ वर्षों तक सबकुछ ठीक चल रहा था। दस वर्ष पूर्व महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली। दिलीप राय दूसरे प्रदेश में रहकर पशुपालन का कार्य करता है। वहीं पर उसने दूसरी शादी की थी। अब उसने और उसके परिवार वालों ने पहली पत्नी यानी सुनैना देवी की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







