सारण के नये HQ डीएसपी अभिषेक कुमार ने संभाला कार्यभार, स्वीटी सिंह का हुआ तबादला
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर रहेगा विशेष फोकस

छपरा। सारण पुलिस मुख्यालय को नया नेतृत्व मिल गया है। बिहार पुलिस की 67वीं बैच के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बुधवार को मुख्यालय डीएसपी का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान मुख्यालय डीएसपी स्वीटी सिंह से विधिवत कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों अधिकारियों का स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यालय डीएसपी के रूप में हुई पहली पोस्टिंग
जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार की यह मुख्यालय डीएसपी के रूप में पहली पदस्थापना है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
Rape in Saran: सारण में प्रेमी से मिलने गयी नाबालिग प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, बेहतर पुलिसिंग तथा पारदर्शी कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।
स्वीटी सिंग का इओयू में तबादला
वहीं, निवर्तमान मुख्यालय डीएसपी स्वीटी सिंह का स्थानांतरण आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit), पटना में किया गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस मुख्यालय से जुड़े कई प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
NIA Raid in Saran: सारण में NIA की छापेमारी से हड़कंप, युवक से घंटों पूछताछ; मोबाइल-लैपटॉप जब्त
स्थानांतरण के अवसर पर स्वीटी सिंह ने सारण पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
कार्यभार हस्तांतरण के दौरान पुलिस मुख्यालय के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 18, 2026Railway UpdateShravani Mela Special Train: देवघर जाने वाले भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा, मशरक-मढौरा के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन
- July 18, 2026छपराChhapra Rojagar Mela: सारण के युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, टेक्नीशियन और हेल्पर 100 पदों पर भर्ती
- July 18, 2026छपराChhapra News: साथ खेलते-खेलते साथ ही दुनिया छोड़ गए, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आकर जुड़वा मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत
- July 17, 2026करियर – शिक्षामहंगी कोचिंग से मिलेगी राहत: अब घर बैठे होगी NEET-JEE की तैयारी, बिहार सरकार ने शुरू की लाइव क्लासेज



