छपरा में मासूम भाई-बहन की रहस्यमयी मौ”त से गांव में छाया मातम, बड़े भाई की स्थिति गंभीर
छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में उल्टी और दस्त होने से एक ही घर के तीन मासूम बच्चे अचानक बीमार हो गए।जहां कुछ ही घंटे में शुरुआती इलाज के बाद दो मासूम की मौत हो गई।जबकि एक गंभीर अवस्था में इलाजरत है।मृतक कोरेया गांव के नन्हक भगत के पुत्र 3 वर्षीय शुभम कुमार व 5 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ननहक भगत के बड़े पुत्र गोलू को दस्त और उल्टी होने लगा।
जिसका स्थानीय चिकित्सक से परिजनों ने इलाज करवाना शुरू किया। उसके बाद शाम में शुभम और ज्योति की भी तबीयत खराब हो गई दोनों मासूम भी उल्टी और दस्त करने लगे। परिजन स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए मगर उन्होंने दोनों की हालत को देखते हुए गड़खा रेफर कर दिया। वहां दोनों को ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद एक तरफ जहां परिजनों में चीख पुकार मच गया वहीं ज्योति और शुभम के बड़े भाई गोलू की भी हालत गंभीर होने लगी जिसे गड़खा में ही इलाज कराए जाने लगा।
पूरे गांव में भय की स्थिति:
अचानक एक ही परिवार से दो बच्चों की मौत के बाद पूरे परिवार व आसपास के घरों में मातमी सन्नाटा पसर गया। सभी परिजन अपने-अपने बच्चों के लिए चिंतित हो गए। स्थानीय डॉक्टरों ने आशंका जताई कि दोनों की मौत डायरिया से ही हुई है। घटना के बाद अमनौर सीएचसी के डॉक्टरों को जब इसकी सूचना मिली तब कोरेया गांव में एक टीम पहुंचकर मौके पर आसपास के सभी बच्चों का जांच करने में जुट गई। हालांकि इन तीनों के अलावा किसी बच्चे को और बीमारी की सूचना नहीं मिल पाई मगर डॉक्टरों की एक टीम एहतियात के तौर पर कोरेया गांव में जमी हुई है।
जाँच के बाद होगा खुलासा :
मौके पर पहुंचे चिकित्सक ने बताया कि दोनों मासूमों की मौत किस प्रकार से हुई है यहां अभी कह पाना काफी मुश्किल है। दोनों का सैंपल लिया गया है जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



