स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को किया गया जागरूक, चमकी बुखार पर हुई विशेष चर्चा
छपरा।स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज संभव है। स्वस्थ समाज ही एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसलिए लोगों का स्वस्थ्य रहना जरूरी है। यह तभी संभव है जब हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। अपनी सभी प्रकार की प्रतिबद्धताओं के बावजूद लोगों को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य के उचित देखभाल के लिए समय अवश्य निकालें। यूथ आर्गेनाइजेशन टू गिव असिस्टेंस (योगा ट्रस्ट) द्वारा सारण जिले के गरखा प्रखंड के रहमपुर गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ कार्यक्रमों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान विशेष रूप से चमकी बुखार के बारे में विस्तृत जानकारी संस्था के तरफ से प्रमोद कुमार द्वारा दी गई की रात में बच्चो को खाली पेट नही सुलाना है, समय समय पर पानी पिलाते रहना है, तथा कोई दिक्कत होने पर 102 पर कॉल करना है।
योगा ट्रस्ट के सचिव रितेश कुमार राय द्वारा बताया गया कि आजकल बहुत सारी बीमारी का इलाज जानकारी के अभाव में नही हो पाता है इसलिए किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के दौरान सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाए तथा वह चिकित्सकों द्वारा मुफ्त में जांच कराए एवं सलाह ले।शुद्ध हवा और पानी आम अवाम का अधिकार है. इसके साथ-साथ भारतवर्ष के अंदर में जिन बीमारियों के प्रति और बिहार के अंदर जिम्मेदारी के प्रति हमें सचेत रहने की आवश्यकता है. उसमें इन्फेक्शन डिजीज में जो एक से दूसरे को संक्रमित करते हैं. जैसे ट्यूबरक्लोसिस बहुत महत्वपूर्ण है, हमारे क्षेत्र प्रदेश के लिए भी इस मौसम में जापानी इन्सेफेलाइटिस, एईएस से बचाव बहुत जरूरी है. जब बारिश का मौसम आता है, उस समय डेंगू से बचाव बहुत जरूरी होता है। इस मौके पर संस्था के सचिव रितेश कुमार राय, सदस्य प्रमोद कुमार समेत महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



