छपरा

सारण के राहुल राज SSC में सफलता हासिल कर केंद्रीय सचिवालय में बना ASO अधिकारी

छपरा। सारण जिले के डोरीगंज के दफ्तरपुर के रहने वाले स्व. अर्जुन सिंह के पुत्र राहुल राज ने स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन के अन्तर्गत होने वाले परीक्षा में ऑल इंडिया में 1151 रैंक हासिल कर केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी ASO के रूप में चयनित हुए हैं।

बहन नीतू सिंह एवं बहनोई शेष नाथ सिंह (लोको पायलट छपरा) का कहना है कि राहुल शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। वह अपनी प्राथमिक शिक्षा छपरा के ब्रज किशोर किंडन गार्डेन से प्राप्त की है। अपने सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता हासिल किया है। राहुल का मुख्य लक्ष्य सिविल सर्विस क्वालीफाई करना है। शेष नाथ सिंह बताते हैं कि

राहुल के अधिकारी बनने पर परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button