छपरा में ई-रिक्शा के चपेट में आने से होमगार्ड जवान की हुई मौत

छपरा। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकबंगला रोड स्थित शिशु पार्क के समीप सड़क हादसे में एक होम गार्ड जवान की मौत हो गयी। डीआईजी आवास पर तैनात एक होमगार्ड जवान चाय पीने के लिए अस्पताल चौक जा रहा था इसी दौरान थाना चौक की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित टोटो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोटे आई और हाथ भी टूट गया। इस दौरान टोटो चालक मौका देख भाग निकला।वही लावारिस हालत में सड़क किनारे तड़प रहे होमगार्ड जवान पर गुजर रहे राहगीरों के नजर पड़ी जिनके द्वारा उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां त्वरित इलाज शुरू किया गया।इलाज अभी चल ही रहा था इसी क्रम में उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान बिहार गृह रक्षा वाहिनीं के जवान (3793) रामाशंकर यादव के रूप में की गई है जो छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार छावनी निवासी स्व धर्मनाथ राय के इकलौते पुत्र थे। जिनकी तैनाती सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी आवास पर थी। जो सुबह में चाय नाश्ता के लिए सदर अस्पताल जा रहे थे जिनके साथ यह हादसा हुआ और उनकी मौत हो गई है।
घटना के बाद मौत की सूचना परिजनों के साथ ही बिहार गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों को भी दी गई जिसके बाद वे सभी सदर अस्पताल पहुंचे।
बताते चले कि मृतक की पत्नी लीलावती देवी के अलावे घर में इकलौती बेटी परी कुमारी के सिवाय कोई नही है। वही सदर अस्पताल पहुंची पत्नी और इकलौती बेटी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
इस मामले में गृह रक्षा वाहिनीं के जिला अध्यक्ष और सचिव के द्वारा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया गया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया।
साथ ही जिला प्रशासन से इस घटना अविलंब त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिना किसी वैध प्रमाण के नियम कानून को ताक पर रखकर फर्जी तरीके से टोटो वाहन और ऑटो चला रहे चालको के खिलाफ अभियान चलाकर समुचित कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही साथ चेतावनी भरे स्वर में कहा गया है कि अगर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का काम किया जायेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







