भिखारी ठाकुर की जयंती पर छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प: जीवन में कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे

छपरा। लोककलाकार भिखारी ठाकुर की 135वीं जयन्ती छपरा के रामजयपाल महाविद्यालय परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केंद्र में डॉ. लालबाबू यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने ठाकुर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उनके जीवन मूल्यों को अपनी जिंदगी में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।
इस जयन्ती समारोह में 59 छात्र-छात्राओं ने खड़े होकर हाँथ उठाकर यह संकल्प व्यक्त किया कि वे जीवन में कभी शराब को हाथ नहीं लगाएंगे और जिस तरह सारण की बदनामी आज जहरीले शराब काण्ड को लेकर पूरे देश में हो रही है उसपर चिंता व्यक्त करते हुए यह निर्णय किया गया कि यूनिक सोसाइटी ऑफ एजुकेशन, छपरा के सभी छात्र-छात्राएं एवं उनके शिक्षक व मार्गदर्शक सरकार के शराबबंदी की नीति का समर्थन करते हैं और वे आने वाले दिनों में इसके समर्थन में जनजागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
आज के जयन्ती कार्यक्रम को डॉ. दिनेश पाल, संस्था के संचालक डॉ. श्याम शरण, नीलमणि सिंह एवं पूजा कुमारी आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



