राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वाभ्यास डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

छपरा जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को सुबह को राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के लिए फूल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में सुमित कुमार सिंह, मंत्री, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री सारण जिला के द्वारा पूर्वाह्न में 9ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
जिलें के प्रमुख स्थलों की सतत निगरानी हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वे आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावे जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न आयोजन स्थल पर भी विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन सारण के यूट्यूब, फेसबुक पेज एवं ट्विटर पेज पर किया जाएगा। इसके माध्यम से मुख्य समारोह स्थल के सभी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलावासी एवं अन्य लोग आसानी से देख सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



