छपरा के JPU और बलिया के JNCU के बीच हुआ MoU, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का होगा संयुक्त संचालन

छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपी विश्वविद्यालय), छपरा और उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के बीच आज एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा।
शोध और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे
जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई की पहल पर हुए इस एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय शैक्षणिक, शोध और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। इसके तहत संयुक्त डिग्री-डिप्लोमा कार्यक्रम, शोध परियोजनाएं, फैकल्टी विकास कार्यक्रम और प्राध्यापक एक्सचेंज प्रोग्राम शामिल हैं, जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक एक-दूसरे के संस्थानों में अध्यापन कार्य करेंगे।
नए कौशल सिखाने और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने का उद्देश्य
समझौते के एक महत्वपूर्ण बिंदु के रूप में, दोनों विश्वविद्यालय व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संयुक्त संचालन करेंगे, जिसमें टैली कोर्स में पीजी डिप्लोमा सहित अन्य व्यावसायिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। यह कदम छात्रों को नए कौशल सिखाने और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते समय जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, दोनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिव डॉ. नारायण दास और डॉ. अजय कुमार चौबे, तथा प्रो. महेंद्र सिंह उपस्थित थे।
यह समझौता उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा और दोनों विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों के लिए नए शैक्षणिक और शोध अवसर खोलने में मदद करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



