Railway News: अब छपरा से अमृतसर का सफर होगा आसान, रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन की सौगात

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे (Railway) के छपरा जंक्शन (Chhapra Junction) से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब सहरसा से अमृतसर (Amritsar To Saharsa) तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 04618/04617 अमृतसर-सहरसा-अमृतसर वाया सीवान,छपरा द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का परिचालन अमृतसर से 12 मई से 08 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को तथा सहरसा से 14 मई से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को 18 फेरों हेतु किया जायेगा।
ये खबरें भी पढ़ें:
Summer Special Train: छपरा-थावे के रास्ते कोलकता तक चलेगी 18 कोच वाली स्पेशल ट्रेन
12 मई से 8 जुलाई तक अमृतसर से चलेगी ट्रेन
04618 अमृतसर-सहरसा द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 12 मई से 08 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं मंगलवार को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलन्धर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलॉ से 22.40 बजे, सरहिन्द से 23.24 बजे, राजपुरा से 23.52 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.40 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.32 बजे, सहारनपुर से 02.40 बजे, मुरादाबाद से 06.00 बजे, बरेली से 07.32 बजे, सीतापुर जं. से 11.25 बजे, गोंडा से 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, सीवान से 19.22 बजे, छपरा से 20.30 बजे, हाजीपुर से 22.05 बजे, बरौनी से 23.50 बजे, तीसरे दिन खगड़िया से 00.45 बजे तथा मानसी से 01.00 बजे छूटकर सहरसा 03.00 बजे पहुंचेगी।
Also Read This News: छपरा से मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सौगात, गर्मियों में सफर होगा आसान
छपरा-सीवान और गोरखपुर के यात्रियों को होगी सहूलियत
वापसी यात्रा में 04617 सहरसा-अमृतसर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14 मई से 10 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को सहरसा से 05.00 बजे प्रस्थान कर मानसी से 06.20 बजे, खगड़िया से 06.32 बजे, बरौनी से 07.40 बजे, हाजीपुर से 09.10 बजे, छपरा से 12.35 बजे, सीवान से 13.32 बजे, गोरखपुर से 16.10 बजे, गोंडा से 19.35 बजे, सीतापुर जं. से 22.55 बजे, दूसरे दिन बरेली से 02.17 बजे, मुरादाबाद से 04.00 बजे, सहारनपुर से 07.20 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 07.50 बजे, अम्बाला कैंट से 08.55 बजे, राजपुरा से 09.20 बजे, सरहिन्द से 09.55 बजे, ढंडारी कलॉ से 11.15 बजे, फगवाड़ा से 11.55 बजे, जलन्धर सिटी से 12.25 बजे तथा ब्यास से 13.00 बजे छूटकर अमृतसर 14.00 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए लगेगा 20 कोच
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशन ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन,रेल मदद 139 तथा आँन लाइन बेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







