Land Mutation: अब गुम नहीं होंगे दाखिल–खारिज के कागज! हर आवेदन पर तुरंत मिलेगा SMS अलर्ट
राजस्व महाअभियान का चौथा चरण शुरू! पारदर्शिता और तेजी की ओर बड़ा कदम
पटना। यह कदम पारदर्शिता, डिजिटल सुविधा और तेज निष्पादन की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा। बिहार में राजस्व महा–अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है। अब चौथे चरण में दाखिल–खारिज और परिमार्जन से जुड़े सभी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
जारी किए गए आदेश
इसकी खास बात यह है कि आवेदन अपलोड होते ही आवेदक को तुरंत SMS पर आवेदन संख्या मिल भी जाएगी। इससे वे अपने आवेदन की स्थिति को सीधे बिहारभूमि पोर्टल पर ट्रैक कर पाएंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को इसके लिए दिशा–निर्देश जारी किए हैं।
20 सितंबर तक महाअभियान
16 अगस्त से शुरू हुआ यह महाअभियान 20 सितंबर तक चलाया जाना है। पहले चरण में जमाबंदी पंजी की प्रति प्रिंट, आवेदन प्रपत्र और अंचल माइक्रो प्लान तैयार किया गया। दूसरे चरण में जमाबंदी प्रति और आवेदन प्रपत्र का वितरण किया गया। वहीं, तीसरे चरण में छोटे स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन लिए गए। अब चौथा चरण जो 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें सभी आवेदनों का ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। पांचवें चरण में आवेदनों का निष्पादन कर इसके लिए अलग से दिशा–निर्देश जारी किए जाएंगे।
कैसे होगा आवेदन अपलोड?
शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को पहले गैल्वनाइज्ड बॉक्स में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें स्कैन कर महाअभियान पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। सभी कर्मी को हर दिन कम से कम 25 आवेदन ऑनलाइन करने और औसतन 200 आवेदन स्कैन करने का लक्ष्य दिया गया है। यदि इस प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज की कमी मिलती है तो संबंधित रैयत से दस्तावेज लेकर अपलोड करने का काम सौंपा गया है।
ट्रेनिंग वाले कर्मी ही करेंगे काम
इधर, विभाग की ओर से ये भी साफ कर दिया गया है कि यह जिम्मेदारी केवल प्रशिक्षित और दक्ष कर्मियों को ही दी जाएगी, ताकि किसी तरह की त्रुटि न रहे। जिसके बाद आवेदन जमा करने वाले रैयत को तुरंत आवेदन संख्या मिल जाएगी। इस नंबर से वे बिहारभूमि पोर्टल पर लॉग इन कर अपने आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



