
Yaduvanshi Rai Memorial Hospital: अब आर्थिक तंगी किसी भी मरीज के इलाज में बाधा नहीं बनेगी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत छपरा शहर के नगर पालिका चौक स्थित यदुवंशी राय मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को विधिवत रूप से सूचीबद्ध कर दिया गया है। शनिवार को मढ़ौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय एवं पूर्व एमलसी रघुवंस प्रसाद यादव ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस पहल से जिले के जरूरतमंद मरीजों को अब पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल सकेगा।
अब छपरा के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा
शुभारंभ समारोह में विधायक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अब छपरा के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अत्याधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि फिलहाल अस्पताल के तीन विभाग- जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन और आर्थोपेडिक्स को आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। इन विभागों में आयुष्मान कार्डधारकों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन मरीजों के पास अभी आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कर कार्ड बनवाने में भी अस्पताल सहयोग करेगा, ताकि कोई भी पात्र मरीज योजना के लाभ से वंचित न रहे।
24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यहां आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम और 24 घंटे आपातकालीन सेवा उपलब्ध है। आयुष्मान योजना से जुड़ने के बाद अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीज भी बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर जेनरल सर्जन डॉ अमीर राज मदनी का ओपीडी का भी उद्घाटन किया गया. अब डॉ अमीर राज मदनी यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इस मौके पर नि:शुल्क कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें इसीजी, शुगर, बीपी की जांच की गयी और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करायी गयी। 50 प्रतिशत छूट पर अल्ट्रा साउंड, इको, पीएफटी जांच की सुविधा दी गयी।
आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त ऑपरेशन:
- पित्त की पथरी
- हर्निया
- किडनी स्टोन
- गले की गांठ / गिल्टी
- बच्चेदानी की रसौली
- बवासीर
- लिगामेंट इंजरी
- घुटना व कूल्हा बदलना
- प्लास्टिक सर्जरी
- अपेंडिक्स
- हड्डी टूटने की सर्जरी
- बैंगापन
- हाइड्रोसील सर्जरी
- खतना
इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव कुमार यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली कुमारी, डॉ हिमांशु कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार यादव, अरुण कुमार, सहित इत्यादि लोंग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त







