सारण में पोषण ट्रैकर App से होगी बच्चों की वजन व लंबाई की निगरानी
छपरा। वृद्धि निगरानी एवं पोषण ट्रैकर पर महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रशिक्षण जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में अमनौर, बनियापुर, छपरा ग्रामीण, छपरा सदर, दरियापुर, एकमा, गरखा एवं इसुआपुर के सभी 33 महिला पर्यवेक्षकों को पोषण ट्रैकर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की इंट्री एवं बच्चों में दर्ज वृद्धि की निगरानी अर्थात वजन एवं लंबाई की माप कर पोषण ट्रैकर पर सेविकाओं से इंट्री कराने हेतु जानकारी दी गई ।
इस प्रशिक्षण में केंद्र ओपनिंग ,अन्नप्राशन और गोद भराई की इंट्री, लाभार्थी आधार सत्यापन , टीएचआर और पोषाहार वितरण आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की इंट्री सेविका द्वारा पोषण ट्रैकर में शत प्रतिशत एंट्री पूर्ण करने तथा इसका अनुश्रवण पंचायत स्तर पर महिला पर्यवेक्षिका किस प्रकार सही तरीके से करें, इसकी जानकारी दी गई।
पोषण ट्रैकर डैशबोर्ड के द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है सभी महिला पर्यवेक्षिका को पोषण ट्रैकर के माध्यम से सही तरीके से अनुश्रवण करने की जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, छपरा ग्रामीण के द्वारा दी गई।
इस प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस , पोषण अभियान के जिला समन्वयक एवं जिला परियोजना सहायक पिरामल फाउंडेशन के प्रमंडल टीम लीडर तथा प्रोग्राम लीडर आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



