सारण में पिता के साथ शौच करने गया बच्चा नदी में डूबा, खोजबीन शुरू

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के खुशी साह के टोले में शुक्रवार को पिता के साथ शौच करने गये तीन वर्षीय बच्चे की घोघाड़ी नदी के गहरे पानी में डूबने का मामला सामने आया है मामले में डूबे बच्चे की तलाश की जा रही है। बच्चा इमरान हुसैन का 3 वर्षीय पुत्र चांद मोहम्मद हैं। मौके पर पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ग्रामीणों की मदद से डूबे बच्चे की तलाश में लगें हुएं हैं।
मौके पर परिजनों ने बताया कि बच्चा अपने पिता के साथ था वही पिता के शौच के दौरान उन्हीं के साथ घोघाड़ी नदी के किनारे घाट तक पहुंचा जहां पिता के द्वारा बच्चे को घाट के सीढ़ियों पर बैठाकर शौच के लिए थोड़ी दूर जंगलों की तरफ चले गए उसी दौरान बच्चा खेलने के दौरान घोघाड़ी नदी के गहरे पानी में डूब गया। बच्चा दो भाईयों ने बड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



