मशरक में सभी 12 अल्ट्रासाउंड अवैध , डीएम के निर्देश प्रशासन ने जांच के बाद किया सील

छपरा। मशरक प्रखंड मुख्यालय नगर पंचायत बाजार क्षेत्र में एवम डुमरसन राजापट्टी बाजार पर अवैध तरीके से चलाए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन हुआ सख्त। जिलाधिकारी सारण अमन समीर के निर्देश पर रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मशरक में एक दर्जन से अधिक अल्ट्रा साउंड सेंटर का जांच किया गया। जिसमे सभी अल्ट्रा साउंड फर्जी निकला । अपर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा नलिन प्रताप राना के नेतृत्व में की गई छापेमारी में सीओ मशरक रविशंकर पांडेय , बीडीओ मो आसिफ , मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजय कुमार के साथ मशरक थाना पुलिस के पदाधिकारी थे।
छापेमारी दल को देख कई अल्ट्रा साउंड संचालक दुकान बंद कर भाग गए तो कई अपने दुकान का मशीन पास के किराना दुकान में छुपा महीनो से मशीन खराब होने के कारण सेंटर बंद होने की बात बताते हुए कारवाई से मुक्त होने की जुगाड़ करते दिखे। हालांकि अपर एसडीओ जांच के दौरान किसी को भी राहत देने के मूड में नहीं दिखे।
सीओ रविशंकर पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र में कई तरह की।खामियां पाई गई जिस कारण इधर अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी को देख कई झोला छाप अस्पताल संचालक ताला बंद कर फरार दिखे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







