छपरा वालों के लिए रेलवे ने दिया सौगात: छपरा से कटिहार तक चलेगी पूजा विशेष ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा दिवाली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05744/05743 कटिहार-छपरा-कटिहार पर्व विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से 27 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार एवं सोमवार को तथा छपरा से 28 अक्टूबर 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं मंगलवार को 15 फेरों के लिए किया जायेगा।
सोनपुर दिघवारा समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन
05744 कटिहार-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 27 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार एवं सोमवार को कटिहार से 16.00 बजे प्रस्थान कर नौगछिया से 16.40 बजे, थाना बिहपुर से 16.55 बजे, मानसी से 17.52 बजे, खगड़िया से 18.04 बजे, बेगूसराय से 19.02 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.40 बजे, हाजीपुर से 21.25 बजे, सोनपुर से 21.37 बजे तथा दिघवारा से 22.02 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा 00.20 बजे पहुंचेगी।
28 अक्टूबर से चलेगी विशेष ट्रेन
वापसी यात्रा में 05743 छपरा-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी 28 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं मंगलवार को छपरा से 04.30 बजे प्रस्थान कर दिघवारा से 05.27 बजे, सोनपुर से 05.57 बजे, हाजीपुर से 06.12 बजे, शाहपुर पटोरी से 06.42 बजे, बरौनी से 07.30 बजे, बेगूसराय से 07.50 बजे, खगड़िया से 08.52 बजे, मानसी से 09.04 बजे, थाना बिहपुर से 09.42 बजे तथा नौगछिया से 10.00 बजे छूटकर कटिहार से 12.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



