छपरा शहर में चला नगर निगम का बुलडोज़र, हटाया गया अतिक्रमण

छपरा। छपरा शहर में नगर आयुक्त के आदेश पर बुलडोज़र चलाया गया है।
NH-19 गुदरी भगार होते बाईपास तक बने पथ पर ओटा का सरचना बना कर निम्न ब्यक्तियों लक्ष्मण चौधरी, सुदर्शन चौधरी, अशोक चौधरी, नागेंद्र ओझा, भानु कंस्ट्रकशन, संजीत सोनी, नागेंद्र साह, बीरेंद्र चौधरी, कृष्णा कुमार,एस के पाठक,राकेश सिंह, रामबाबू साह,नीरज सिंह, जीतेन्द्र राय, मदन पाण्डेय द्वारा गुदरी भगार रोड छपरा पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण उक्त रास्तो से वाहनों का आवागमन मे काफी परेशानी हो रही है।
जिसके विरुद्ध अतिक्रमण मे प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, अंचल अधिकारी एवं नीरज कुमार झा नगर प्रबंधक, छपरा नगर निगम के द्वारा एवं पुअनि दिनेश शर्मा एवं पीएसआई जुली कुमारी भगवान बाजार थाना से 10 पुरुष एवं 10 महिला पुलिस बल भगवान बाजार थाना द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। नगर आयुक्त सुमित कुमार के आदेश पर छपरा नगर निगम से जे सी बी एवं पर्याप्त मात्रा मे मजदूर लगाकर अतिक्रमण को हटाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर गुदरी भगार होते हुए बाईपास तक अतिक्रमण हटाने का कार्य नगर निगम द्वारा पूर्ण कर लिया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



