छपरा के अजय यादव ने BPSC में 227वां रैंक प्राप्त कर बने राजस्व अधिकारी
छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट में छपरा के रहने वाले अजय यादव ने सफलता का परचम लहराया है। सारण जिले के मरहौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी कामेश्वर यादव और चांदमुनि देवी के पुत्र अजय यादव ने बीपीएससी परीक्षा में 227वां रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी बनकर पूरे गांव और परिवार का नाम रौशन किया है।
पहले प्रयास में ही अजय यादव ने बीपीएससी में सफलता हासिल की है। अजय यादव के पिता कामेश्वर यादव होटल का व्यवसाय करते हैं। अजय की प्रारम्भिक शिक्षा पैतृक गांव से हुई हैं।
उसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से पूरी की है। फिलहाल अजय यादव दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। अजय यादव का आगे का लक्ष्य यूपीएससी एक्जाम क्रैक करना है। इस सफलता का श्रेय अजय यादव ने अपने माता-पिता समेत गुरुजनों को दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



