8GB+256GB स्टोरेज और 5100mAh की बड़ी बैटरी के साथ Google का धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, देखें कीमत और तगड़ा प्रोसेसर
Google Pixel 9a

Google Pixel 9a – गूगल ने लंबे इंतजार के बाद Google Pixel 9a को लॉन्च कर दिया है। गूगल का यह फोन किफायती कीमत में फ्लैगशिप मॉडल वाले फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। इसके साथ ही यह Pixel 9 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल भी है। आइए जानते हैं लॉन्च हुए Pixel 9a में कौन-कौन से फीचर्स मिलते है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इसमें 6.3-इंच का Actua pOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1080 x 2424 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz की एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।
प्रोसेसर
इसमें गूगल का लेटेस्ट टेंसर G4 चिपसेट दिया गया है, जिसे टाइटन M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ पेयर किया गया है। यह गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर रन करता है।
AI फीचर्स
इसमें कई AI फीचर्स मिलते हैं। इसको सर्किल टू सर्च और Gemini AI जैसे फीचर्स से लैस किए गया है
कैमरा
इसमें 48MP मेन और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। वही फ्रंट की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP लेंस दिया गया है।
कैमरा फीचर्स
गूगल ने इसके कैमरा के साथ एड मी, बेस्ट टेक, मैजिक एडिटर और मैजिक इरेजर जैसे कई AI-पावर्ड टूल्स को इंटीग्रेट किया है।
बैटरी
इसके बैटरी की बात करें तो यह 5100mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी इसके 30 घंटे से अधिक बैकअप देने का दावा करती है।
Google Pixel 9a कीमत
कीमत की बात करें तो Pixel 9a की भारत में इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।
Author Profile
Latest entries
- July 11, 2026Autoभारत में लॉन्च हुई Tata Sierra EV, मिलेंगी 665 किलोमीटर की रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी!
- July 11, 2026Auto₹10.49 लाख में आई Nissan Tekton की नई SUV कार, 5-स्टार सुरक्षा के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स!
- July 8, 2026TechnologySnapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Phone (4b), जानें क्या है इसकी कीमत और खूबियां
- July 7, 2026AutoSkoda Peaq EV: स्कोडा ने पेश की अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 647 KM



