छपरा से आनंद विहार तक चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, परदेशी आसानी लौटेंगे घर

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05115/05116 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा होली विशेष ट्रेन का संचलन छपरा से 20 एवं 27 मार्च तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 21 एवं 28 मार्च को दो फेरों के लिए किया जायेगा ।
05115 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 20 एवं 27 मार्च,2024 को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर सीवान से 18.30 बजे, देवरिया सदर से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.04 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर जं0 से 03.05 बजे, बरेली जं0 से 06.50 बजे तथा मुरादाबाद से 08.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्री में 05116 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा होली विशेष गाड़ी 21 एवं 28 मार्च,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 14.45 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.55 बजे, बरेली जं0 से 19.15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर जं0 से 00.15 बजे, बुढ़वल से 02.28 बजे, गोण्डा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.43 बजे, खलीलाबाद से 05.14 बजे, गोरखपुर से 06.25 बजे, देवरिया सदर से 07.25 बजे तथा सीवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 09.30 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



