Train Route Changed: छपरा के रास्ते चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनों का मार्ग बदला
रेलवे ने थावे-साबरमती एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर रहेगी रद्द

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग और उससे जुड़े प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत छपरा ग्रामीण जंक्शन होकर चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस समेत साबरमती-थावे एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। वहीं, थावे-साबरमती एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
Saran News: सारण में बिना FIR के युवक को गिरफ्तार करना पड़ा महंगा, SSP ने सब-इंस्पेक्टर को किया निलंबित |
छपरा के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन का मार्ग बदला
अमृतसर से चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस पूर्व में अधिसूचित मार्ग परिवर्तन 01 से 04 जुलाई, 2025 तक के स्थान पर संशोधित तिथि 30 जून से 04 जुलाई, 2025 तक निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-गोरखपुर-पनियाहवा-नरकटियागंज-सगौली-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-आलमनगर-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीतापुर सिटी, सीतापुर जं., बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी, मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
8GB+256GB स्टोरेज और 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus स्मार्टफोन प्रीमियम फीचर्स के साथ |
गोंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी थावे-साबरमती एक्सप्रेस
साबरमती से 28 जून, 2025 को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गांेडा स्टेषन पर नही रूकेगी।
साबरमती से 26 जून एवं 03 जुलाई, 2025 को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐषबाग-गोमतीनगर के रास्ते चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर 11.20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी एवं गोमतीनगर-थावे के मध्य निरस्त रहेगी।
Bihar Librarian Vacancy: बिहार में 6500 लाइब्रेरियन पदों पर बंपर बहाली, BPSC के जरिए होगी नियुक्ति |
28 जून को इन स्टेशनों पर रद्द रहेगी ये ट्रेन
थावे से 28 जून एवं 05 जुलाई, 2025 को चलने वाली 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस थावे के स्थान पर गोमती नगर से 10.15 बजे चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी थावे-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट



