छपरा

सारण के रिविलगंज में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, पुलिस ने 14 जुआरियों को दबोचा

थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा गांव में संचालित एक जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 20 हजार 400 रुपये नकद और तीन ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रिविलगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार को सूचना मिली थी कि शेखपुरा गांव स्थित एक बगीचे में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई।

पुलिस पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान मौके से नकद राशि और ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों में सनोज कुमार राम, विशाल Kumar, बिहारी कुमार, कमेंद्र कुमार, राम निवास कुमार, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, शंकर कुमार, अजीत कुमार, बबलू राम, विवेक कुमार, राजा महतो, मो. चाँद एवं धनु कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी शेखपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और जुए के अड्डे का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button