
पटना। बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) प्राप्त करने की प्रक्रिया और भी तेज तथा सुविधाजनक होने वाली है। परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किया है कि डीएल टेस्ट पास करने वाले योग्य आवेदकों को मात्र 24 घंटे के अंदर चिप-रहित लैमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। इससे लोगों को लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी और असुविधा दूर करने का प्रयास किया गया है।
लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री
परिवहन एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने विभाग के कामकाज की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी डीएल जारी करने में एक सप्ताह से 10 दिन तक का समय लगा रही थी, जिससे आवेदकों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चयनित एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जिलों में चिप-रहित लैमिनेटेड डीएल और वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी) की प्रिंटिंग में तेजी लाई जाए। साथ ही हर जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा उपलब्ध रखी जाए। यदि एजेंसी इसमें लापरवाही बरतेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया गया है।
सबसे अधिक डीएल आवेदनकर्ता मुजफ्फरपुर जिले से
राज्य में डीएल के लिए प्रतिमाह 55 हजार से अधिक आवेदन जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) को प्राप्त हो रहें हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को कुल 1,840 आॅनलाइन आवेदन मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 234 आवेदन मुजफ्फरपुर जिले से आए हैं। इसके बाद 163 पटना, 88 गोपालगंज, 87-87 समस्तीपुर व भागलपुर जिले से डीएल आवेदन विभाग को मिले हैं। परिवहन मंत्री ने सभी जिलों को डीएल निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीटीओ को जरूरी निर्देश जारी किया है।
इस तरह बनवा सकते लाइसेंस
बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है, जो परिवहन मंत्रालय की सारथी पोर्टल (sarathi.parivahan.gov.in) के माध्यम से होती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



