सारण में मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा, नीतीश सरकार दे रही 50 प्रतिशत अनुदान

छपरा। मत्स्य पालन के लिए नया तालाब खुदवाने वाले सामान्य वर्ग के लोगों को भी 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। एक किसान को दो हेक्टेयर में नया तालाब खुदवाने पर अधिकतम सात लाख रुपये तक का मत्स्य विभाग अनुदान देगा। नया तालाब खुदवाने वाले एसटी, एससी वर्ग के किसानों को 70 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण देने के लिए विभाग उन्हें बाहर भी भेजेगा।
इस योजना का लाभ पाने के लिए बस किसानों को जिला मत्स्य पालन विभाग को आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद विभागीय पदाधिकारी मौके पर जाकर जमीन के रकबा की जांच करेंगे। अगर सब कुछ सही मिला तो आवेदन को चयनित कर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मत्स्य पालन इस जिले में आय का एक बड़ा साधन है। सरकार भी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। अब इन योजनाओं में एक और केंद्र प्रायोजित योजना को जोड़ दिया गया है। ताकि मत्स्य पालन की ओर किसानों को बढ़ावा दिया जा सके।
नई योजना के तहत अति पिछड़े वर्ग के लोगों को ताला खोदवाने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। पिछड़े वर्ग के वैसे लोग जिनके पास जमीन नहीं है, वे जमीन लीज पर लेकर तालाब का निर्माण करा सकते हैं। इसके लिए जमीन का कम-से-कम नौ साल का एग्रीमेंट जरूरी होगा।
योजना का लाभ पाने के लिए यह है जरूरी
- जिला मत्स्य विभाग को दें आवेदन।
- आवेदन के साथ जमा करना होगा जमीन के कागजात की छायाप्रति।
- दो हेक्टेयर में नया तालाब बनाने के लिए मिलेगा अनुदान।
- सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम सात लाख रुपये तक अनुदान।
- एससी-एसटी वर्ग के आवेदक को मिलेगा 70 प्रतिशत अनुदान।
- जमीन का निरीक्षण करने के बाद विभाग देगा स्वीकृति।
- कोई भी व्यक्ति कर सकता है आवेदन।
- योजना के तहत निर्धारित नहीं किया गया है लक्ष्य।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
क़ृषिMay 11, 2026प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: ड्रिप और स्प्रिंकलर पर 90% अनुदान, जानें कैसे करें आवेदन







