छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान, 102 यात्री पकड़े गए
छपरा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन में 12 मार्च 2025 को सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वाराणसी सिटी स्टेशन को केंद्र बनाकर शुरू किया गया और वाराणसी सिटी-औड़ीहार रेल खंड पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में किलाबंदी करके सघन टिकट जांच की गई।
इस अभियान में 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 65101 गाजीपुर सिटी- जौनपुर मेमू एक्सप्रेस, 55138 बनारस-भटनी सवारी गाड़ी, 14015 रक्सौल-आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल काशीदादर एक्सप्रेस, 65131 मऊ-प्रयागराज मेमू एक्सप्रेस, 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस जैसी विभिन्न गाड़ियों में टिकट जांच की गई।
102 यात्रियों को पकड़ा गया
टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 20 और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 82 यात्रियों को पकड़ा। इन कुल 102 यात्रियों से 31,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, 20 यात्रियों को जुर्माना न चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार पाण्डेय के समक्ष ट्रायल के लिए प्रस्तुत किया गया और जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान, संबंधित रेलवे खंड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान स्टेशन या ट्रेनों में पटाखों एवं ज्वलनशील पदार्थों को लेकर न चलें और अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।
यह सघन टिकट जांच अभियान यात्री सुरक्षा और रेलवे के राजस्व को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे ट्रेन यात्रा को और भी सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



