छपरा से होकर प्रत्येक रविवार को चलेगी सियालदाह- लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ यात्रियों की भीड़ के क्लीयरेन्स हेतु रेल यात्रियों की सुविधा के लिये गाड़ी संख्या 03121/03122 सियालदाह- लालकुआं- सियालदाह के मध्य वाया छपरा जं ,सिवान जं तथा भटनी जं से होकर विशेष साप्ताहिक गाड़ी सं 03121 सियालदाह- लालकुआं साप्ताहिक ट्रेन का संचलन प्रत्येक रविवार को 06 नवम्बर एवं 13 नवम्बर 2022 को 02 फेरों में किया जायेगा ।
विशेष गाड़ी सं 03121 सियालदाह-लालकुआं विशेष गाड़ी संख्या 06 नवम्बर 2022 को सियालदाह से 23:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वर्धमान से 01:34 बजे,दुर्गापुर से 02:28 बजे,आसनसोल से 03:20बजे,चितरंजन से 03:47बजे,मधुपुर जंक्शन से 04:50 बजे,जसीडीह से 05:30 बजे, झाझा से 06:30 बजे,किऊल से 07:18 बजे,बरौनी से 08:50 बजे, शाहपुर पटोरी से 09:42 बजे,हाजीपुर से 10:45 बजे , छपरा से 12:15 बजे,सीवान से 13:20 बजे,भटनी से 14:42 बजे,गोरखपुर से 17:25 बजे ,लखनऊ से 23:05 बजे तीसरे दिन शाहजहांपुर से 01:50 बजे,बरेली से 02:55 बजे छूटकर 05:00 बजे लालकुआं पहूँचेगी ।
वापसी यात्रा में विशेष साप्ताहिक गाड़ी संख्या 03122 लालकुआं- सियालदाह प्रत्येक मंगलवार को 08 नवम्बर एवं 15 नवम्बर 2022 को लालकुआं से 08:00 बजे, बरेली से 10:25 बजे, शाहजहांपुर से 11:35 बजे, लखनऊ से 14:10 बजे,गोरखपुर से 19:05बजे,भटनी से 20:15 बजे, सीवान से 21:15 बजे, छपरा से 22:50 बजे, दूसरे दिन हाजीपुरसे 00:20बजे,शाहपुरपटोरी से01:07 बजे, बरौनी से 02:20 बजे,किऊल से03:42 बजे, झाझा से 05:05 बजे,जसीडीह से 05:49 बजे, मधुपुर जंक्शन से06:16 बजे, चितरंजन से07:11 बजे, आसनसोल से 08:37 बजे, दुर्गापुर से 09:10 वर्धमान से10:54 बजे छूटकर 13:15 बजे सियालदाह पहूँचेगी ।
इस गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 12 ,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 06, तथा एस0एल0आर0डी0 के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



