गोपालगंज SP ने आमलोगो के बीच जगायी पुलिस के प्रति आस्था: चोरी हुई 52 मोबाइल बरामद कर सौंपा गया

हितेश कुमार वर्मा
गोपालगंज। गोपालगंज पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और खोई हुई 52 मोबाइल को जहा बरामद किया है। वही एसपी ने आज मंगलवार को सभी मोबाइल मालिको को एसपी कार्यालय में बुलाकर खुद अपने हाथों उनके बीच वितरण किया। अपनी खोई और चोरी हुए मोबाईल को पाकर मोबाइल मालिको के बिच खुशी का महौल है।
इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में बढ़ते मोबाईल छींनतई, चोरी और गुम होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों को देखते हुए एसपी के द्वारा पिछले दिनों एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। साथ ही सभी थानाध्याक्षो को यह निर्देश दिया गया था की जिले में चोरी, छिनतई और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी करने के लिए त्वरित कार्यवाइ करें। जिले के सभी थानाध्यक्षों ने त्वरित कारवाई करते हुए सर्विलांस के मदद से 52 मोबाईल फोन बरामद किया। जिसे आज मंगलवार को सभी मोबाईल के मालिक को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया है।
एसपी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगो के बीच पुलिस के प्रति आस्था जगाना है। खोए हुए मोबाइल की बरामद होने से अपराध पर नियन्त्रण होगा और पुलिस के प्रति आम लोगो के बीच विश्वास जगेगा। ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। जो दोषी होंगे उनके ऊपर कानूनी करवाई की जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 9, 2026छपराSHO Suspended: सारण SSP का बड़ा एक्शन, कर्तव्यों प्रति लापरवाह 3 थानेदारों को किया सस्पेंड
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार


