अब सारण के युवा बनेगें IAS-IPS, खुल गया आधुनिक सुविधाओं से लैस पुस्तकालय

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की पहल से छपरा में पूर्व से निर्मित भवन में सारण पुस्तकालय की स्थापना की गई है। यह पुस्तकालय भवन छपरा के एलआईसी भवन के सामने स्थित है।
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये बेहतर अवसर :
इस पुस्तकालय को सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विकसित किया गया है। इस पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सभी तरह की आवश्यक पुस्तकें , अखबार, मैगजीन आदि उपलब्ध रहेंगी। कोई भी छात्र- छात्रा यहाँ बैठकर अध्ययन कर सकते हैं।
डीएम ने किया उद्घाटन :
यहाँ पर पेयजल हेतु आरओ की सुविधा सहित शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी अमन समीर ने आज इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री समीर ने कहा कि जिला में डीएम के रूप में पदस्थापित होने के उपरांत कुछ समाज सेवियों एवं छात्रों द्वारा एक ऐसे पुस्तकालय की आवश्यकता बताई गई जिसमें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र/छात्राओं के अध्ययन हेतु विशेष व्यवस्था हो। प्राप्त जानकारी के आधार पर इस भवन में पुस्तकालय को विकसित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से इस पुस्तकालय को विकसित किया गया है।
लक्ष्य की पूर्त्ति में मददगार सिद्ध होगा:
उन्होंने कहा कि यहाँ इंजीनियरिंग, मेडिकल , बैंक पीओ, यूपीएससी, बीपीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिये आवश्यक पुस्तकें, मैगज़ीन एवं समाचार पत्र आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पुस्तकालय को दैनिक आवश्यकताओं के लिये वित्तीय रूप से स्वाबलंबी बनाने हेतु व्यवहारिक शुल्क लेने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तकालय जिला के युवाओं को उनके लक्ष्य की पूर्त्ति में मददगार सिद्ध होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



