छपरा में बालू माफिया से साठ-गाठ में महिला दरोगा समेत दो निलंबित

छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगल के द्वारा एक बार फिर भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सारण के एसपी ने बालू माफियाओं से साठगांठ कर रकम की उगाही करने वाले महिला दरोगा समेत दो पुलिस पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जिले में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में सोनपुर के हरिहरनाथ ओपी के ओपी अध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार तिवारी, अपर ओपी अध्यक्ष सरिता कुमारी पर बालू माफियाओं से मिलीभगत कर अवैध रूप से रुपए वसूली करने का मामला सामने आया। इसके बाद सपा के द्वारा एक विशेष टीम गठन कर मामले की जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टिया यह मामला सही पाया गया।
मामला सत्य प्रतीत होने पर एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार तिवारी सरिता कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एसपी ने हरिहरनाथ ओपी में नए ओपी अध्यक्ष को भी पदस्थापित कर दिया है। पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार राम को नया आप अध्यक्ष बनाया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 1, 2026Saran Crime News: फरार अभियुक्तों की अब खैर नहीं! 24 घंटे में 48 वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
क़ृषिJune 1, 2026बिहार में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 800 कृषि सखी करेंगी किसानों को जागरूक
छपराJune 1, 2026MLC प्रत्याशी डॉ राहुल राज की पहल से बढ़ी शिक्षकों की उम्मीद, शिक्षा मंत्री के सामने रखी बड़ी मांग
बिहारJune 1, 2026बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल







