
छपरा। सारण जिले के एकमा थाना पुलिस को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकार में परसा पूर्वी के पूर्व मुखिया अशोक राय के मुर्गी फार्म पर कुछ कुख्यात अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से इकट्ठा हुए हैं। सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एकमा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।
जैसे ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। इस दौरान कुख्यात मुन्ना मियां और रंजीत सिंह के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। मौके से दोनों समेत कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधी
- मुन्ना मियां, पिता-स्व. सुलेमान मियां, साकिन-एकमा हाईस्कूल के पीछे, थाना-एकमा, जिला-सारण। (1 लाख रुपये का इनामी, दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज)
- रंजीत कुमार सिंह, पिता-स्व. जितेंद्र सिंह, साकिन-भरहोपुर, थाना-एकमा, जिला-सारण।
- सत्येंद्र पटेल, पिता-दुखन पटेल, साकिन-परसागढ़, थाना-एकमा, जिला-सारण।
- सचिन कुमार यादव, पिता-पवन यादव, साकिन-सभद्रा, थाना-मांझी, जिला-सारण।
- प्रिंस यादव, पिता-जनक यादव, साकिन-सभद्रा, थाना-मांझी, जिला-सारण।
कुख्यात मुन्ना मियां का आपराधिक इतिहास
| क्रमांक | थाना | कांड सं. / तिथि | धारा |
|---|---|---|---|
| 1 | एकमा | 273/19, 20.10.19 | 302/120(बी)/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट |
| 2 | एकमा | 101/20, 09.03.20 | 386/34 भा.द.वि. |
| 3 | एकमा | 208/21, 27.05.21 | 394 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट |
| 4 | एकमा | 237/21, 18.06.21 | 379 भा.द.वि. |
| 5 | एकमा | 479/23, 10.11.23 | 307/34 भा.द.वि. एवं 27 (1-बी) ए/26/27/35 आर्म्स एक्ट |
| 6 | एकमा | 480/23, 10.11.23 | 386/307/506/324/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट |
| 7 | एकमा | 140/22, 14.04.22 | 341/323/324/307/504/506/34 भा.द.वि. |
| 8 | दाउदपुर | 210/19, 26.09.19 | 392 भा.द.वि. |
| 9 | दाउदपुर | 213/19, 04.10.19 | 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट |
| 10 | दाउदपुर | 207/21, 30.08.21 | 392 भा.द.वि. |
| 11 | दाउदपुर | 251/21, 12.10.21 | 392 भा.द.वि. |
| 12 | रसूलपुर | 227/21, 24.11.21 | 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट |
रंजीत कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास
| क्रमांक | थाना | कांड सं. / तिथि | धारा |
|---|---|---|---|
| 1 | एकमा | 85/13, 11.07.13 | 395/412 भा.द.वि. |
| 2 | एकमा | 128/14, 06.09.14 | 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट |
| 3 | एकमा | 396/24, 27.10.24 | 309(4) बी.एन.एस. |
(अन्य अपराधियों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है)
बरामद सामान
- देशी पिस्टल – 01
- देशी कट्टा – 01
- जिन्दा कारतूस – 02
- खोखा – 02
- मोबाइल फोन – 04
- मोटरसाइकिल – 02
वरिष्ठ अधिकारियों की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 घटनास्थल पर पहुंचे, निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



