
छपरा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित काई के नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2025 में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से कुल 49 खिलाड़ी शामिल हुए, जिन्होंने मिलकर 12 पदक अपने नाम किए।
सारण जिले के खिलाड़ियों ने भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। छपरा वारियर्स क्लब के उत्कर्ष कुमार और नाइट क्लब के विशाल कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। मेडल के साथ उन्हें काई के सचिव द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।सारण के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलेभर के खेल प्रेमियों और खेल संघों ने गर्व जताया।
जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सारण जिला कराटे संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की, सचिव रौशन कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने भी बधाई दी। इसके अलावा जिला हैंडबॉल संघ के संजय कुमार सिंह, शतरंज संघ के मनोज कुमार वर्मा संकल्प, कबड्डी संघ के पंकज कश्यप और योगा संघ के यशपाल कुमार सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
कराटे खिलाड़ियों में उत्साह
दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के अन्य युवा कराटे खिलाड़ियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि सारण के खिलाड़ी अगर इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलते रहे तो आने वाले वर्षों में वे न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



